बिहार में अपराध बेलगाम ,जनता परेशान, अपराधियों पर पुलिस प्रशासन की वर्दी का खौफ नहीं

पटना।बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है!ताबड़तोड़ हत्याओं से बिहार दहल रहा है!जनता त्राहिमाम कर रही है? अपराधियों में पुलिस प्रशासन की वर्दी का खौफ नहीं?जी
हां!मात्र एक सप्ताह के भीतर राजधानी पटना में तीन व्यवसाईयों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। चर्चित व्यावसायिक गोपाल खेल का हत्याकांड का अभी अनुसंधान चल ही रहा है कि पटना के रानी तालाब में बालू व्यवसाय रमाकांत यादव को गोलियों से भून दिया गया।वहीं
इधर,राजधानी पटना में एक बार फ़िर अपराधियो ने खूनी वारदात की घटना का अंजाम दिया है । मामला पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी अशोक चक की है। शुक्रवार को देर रात लगभग 11:00 बजे एक किरण व्यवसाय को छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। तृष्णा मिनी मार्ट के मालिक विक्रम कुमार झा को अपराधियो ने गोली मारी । गौरतलब हो कि विक्रम झा दरभंगा के लहरियां सराय का रहने वाला है । पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके में किराए के मकान में अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रहकर किराना दुकान चलाकर अपना भरण पोषण कर रहे थे । घटना के बाद आसपास के लोगो मे दहशत का माहौल कायम है। स्थानीय लोगो द्वारा घायल स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पटना NMCH भेजा गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है । आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खागलने में जुटी है । घटना स्थल पर सदर एसडीपीओ 2 सत्यकाम व आस पास के कई थानां के पुलिस मौके वारदात पर पहुच कर छान बिन में जुटी है । आसपास के लोगो ने कहा बाइक सवार तीन की संख्या में आए अपराधियो ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है । बहरहाल
इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रम झा मिलनसार व बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।जिनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में भी भय व आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने पटना में लगातार बढ़ रहे अपराधों व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि राजधानी में अपराधी अब बेखौफ होकर हत्याएं कर रहे हैं।जबकि पुलिस की सक्रियता केवल कागजों तक सिमट कर रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *