भाजपा MLA बचौल का विवादित बोल-ओवैसी जैसे लोग देश में रहे तो तबाही मचेगी
पटना : भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी को लेकर विवादित बयान दिया है।बचौल ने कहा कि ओवैसी जैसे लोग देश में रहे तो तबाही मचेगी। इसी के साथ मुसलमानों के वोटिंग राइट को समाप्त कर देने की बात भी कही।
भाजपा विधायक बचौल ने शुक्रवार को कहा कि ओवैसी जैसे लोगों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। ओवैसी घूमकर सीमांचल में मर जाएंगे, लेकिन उनको कोई फायदा नहीं होगा। यह लोग 2047 तक भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं। धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ था तो मुसलमान पाकिस्तान गए। अब बीजेपी जाग गई है, कोई भेदभाव नहीं होने देंगे।
बता दें कि एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी का 18 और 19 मार्च को सीमांचल दौरा है। वे 17 मार्च की शाम 4 बजे बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीमांचल का इलाका मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। 2024 में लोकसभा का चुनाव है। इसे देखते हुए भाजपा की ओर से ऐसे बयान आ रहे हैं।



