कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी,तेजस्वी पहुंचे नेमरा, शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

रांची: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को नेमरा, गोला रामगढ़ पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *