कांग्रेस महानगर कमेटी की हुई बैठक,कई मुद्दे पर चर्चा

रांची: रांची महानगर कांग्रेस कमिटी की बैठक कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कुमार राजा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगस्त के मध्य तक सभी सभी वार्डों और बूथों की कमिटी का नए सिरे से पुनर्गठन का काम पूरा कर लिया जाए। इसके अलावा अगस्त महीने के अंत तक सभी बूथ समिति की बैठक आयोजित करने पर भी सहमति जताई गई। बैठक में चर्चा की गई कि लोकसभा चुनाव में हुई कमियों को दूर करते हुए पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी और पार्टी के एक एक कार्यकर्ता अभी से ही चुनावी तैयारी में जुट गए हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने संगठन के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि किसी पार्टी की ताकत उसके संगठन और कार्यकर्ताओं में ही निहित है और कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां समर्पित भाव से ही सभी कार्यकर्ता आज भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही राज्य के सभी प्रमंडलों में कांग्रेस की ओर से जन संवाद यात्रा शुरू की जाएगी जिसके तहत कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और उनसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस का मुख्य जोर समाज के सभी वर्गों से कांग्रेस को जोड़ने पर है। झारखंड में चुनाव जल्द होने की चर्चा करते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है और 2019 के एक के मुकाबले इस बार 2 सीटें जीती है तो वहीं पार्टी 16 विधानसभा क्षेत्रों में आगे रही। कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी है और अगले चुनाव में जनता का निर्णायक वोट कांग्रेस के पक्ष में होगा।

डॉ कुमार राजा ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे देश के समान ही झारखंड में भी कांग्रेस के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है और पार्टी लगातार जनमुद्दों पर लोगों के साथ संघर्ष कर रही है, उनसे जुड़ रही है। हमारे राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी जी से प्रेरणा लेकर पार्टी का एक एक कार्यकर्ता,युवाओं,महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों व श्रमिकों से जुड़कर उनकी बातों को सुनने का प्रयास कर रहा है। झूठे वायदों की जगह कांग्रेस केवल जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करती है। इसलिए कांग्रेस इस बार के विधानसभा चुनाव में पिछली बार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगी। हम सभी आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

बैठक में सर्वसम्मति से महानगर कांग्रेस कमिटी के सभी प्रकोष्ठों ने यह प्रस्ताव पारित किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में रांची विधानसभा सीट इस बार इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के खाते में आनी चाहिए और इसके लिए प्रदेश नेतृत्व से आग्रह किया जायेगा क्योंकि परंपरागत रूप से यह शहरी सीट हमेशा से कांग्रेस के पास ही रही है और पार्टी ने कई बार  बेहतर प्रदर्शन किया है. ऐसे में भाजपा से इसे छीनने की ताकत केवल कांग्रेस के पास ही है। कांग्रेस अपने संगठन और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बल पर इस सीट पर जीत दर्ज करने में सक्षम है।

बैठक को झारखंड मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविन्द्र सिंह जी, प्रदेश के संगठन महासचिव श्री अमूल्य नीरज खलखो जी, प्रदेश महासचिव श्री विनय सिन्हा “दीपू“ जी, समेत प्रदेश कांग्रेस के कई वरीय नेताओं के अलावा महानगर कांग्रेस कमिटी के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष समेत सभी वरीय पदाधिकारी ने संबोधित किया।

बैठक में मुख्य रूप से शाहबाज अहमद, राजकुमार नागवंशी, शिवा कच्छप, जितेन्द्र त्रिवेदी, गौरव सिंह, विक्की ठाकुर, अमन अहमद, सबिर अहमद, शिवशंकर सिंह, अनिल उरांव, संदीप उरांव, कुमार कच्छप, अंकित सिंह, विकास कुमार, अजय चौधरी, अजय मंडल, जॉन डंगवार, सम्राट, अजय मुंडा, अमरजीत, त्रिभुवन, तरूंण सांगा, डीके सिंह, शिवशंकर सिंह, वसिम कुमार, अख्तर अंसारी, मो मुजीब, जेकी अहमद, मजबूल, मो समीर कुरैशी, साहिल खान, सोनी नायक, राखी प्रियदर्शनी, राखीकोर, विनिता पाठक, चमन रजक, रंजन यादव, रामेश्वर पांडेय, दीपक राम, आवेश अंसारी, सदाब खान, यूसूफ, अर्चना मिर्धा, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *