कांग्रेसी नेता एकसाथ बैठे,चिंता की,कई कार्यक्रम बनाए

रांची : हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का फॉलोअप के रूप में गुरुवार को झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में प्रेस क्लब में बैठक हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सभी मंत्री, विधायक और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। घंटों चली इस बैठक में संगठन और सरकार पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में आने वाले समय में किस प्रकार कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है,इसपर आज की बैठक में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि एक ओर दो जून को झारखंड में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें पिछले दिनों आयोजित हुए चिंतन शिविर की समीक्षा की जाएगी। साथ ही सदस्यता अभियान और जिला से लेकर बूथ स्तर तक कैसे संगठन को मजबूत किया जाय,इसपर विशेष रूप से चर्चा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को सभी जिले में कांग्रेस 75किमी की पदयात्रा तीन से चार दिनों में करेगी। वहीं 15अगस्त को 75वीं स्वतंत्रता दिवस पर आजादी की अमृत उत्सव पर कांग्रेस के कार्यकर्ता तिरंगा लेकर पद यात्रा करेंगे और रघुपति राघव राजा राम गांधी जी के वंदन के साथ इसका समापन होगा।
इसके अलावा छह महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
प्रदेश में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसमे प्रदेश से संबंधित राजनीतिक संगठनात्मक एवम अन्य विषयों पर समय समय पर सदस्य मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव को चुनौती के रूप में लेते हुए तैयारी के लिए संगठन को चुस्त और मजबूत बनाने के लिए काम किया जाएगा। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा,राजीवरंजण प्रसाद सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *