कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार ने 11 करोड़ आदिवासियों का किया है अपमान : गुप्ता

खूंटी : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस के  नेता डॉ अजय कुमार ने एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  को भारत के शैतानी दर्शन का  प्रतिनिधि कह कर 11 करोड़  आदिवासियों का अपमान किया है। कांग्रेस का यह सोच आदिवासियों के लिए घातक है। उन्हें यह बरदास्त नहीं हो रहा है कि कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति के पद पर आसीन हो। श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की आदिवासियों एव महिलाओं के प्रति गंदी सोच उजागर हुई है। राष्ट्रपति चुनाव में अपने उम्मीदवार की सम्भावित करारी हार से बौखला कर कांग्रेस पार्टी का यह असली चरित्र फिर से समाज के सामने आया है। खूंटी  भाजपा एक आदिवासी बेटी का यह अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।  कांग्रेस अपने   इस बयान के लिए देश से अविलंब मांफी मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *