कांग्रेस ने हमेशा स्वतंत्रा सेनानियों का सम्मान किया है: दीपिका पाण्डेय सिंह
स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद की चौथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक
रांची:हरमू स्थित दिगंबर जैन भवन में रविवार को अखिल भारतीय शहीद स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद की चौथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी नंदकिशोर मांझी ने किया। वहीं मंच का संचालन राष्ट्रीय महासचिव कुमार पटेल ने की। स्वागत भाषण संयोजक दिवाकर का द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह उपस्थित हुईं।
मौके पर मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिषद की बैठक में मुझे शामिल होने का मौका मिला यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को कांग्रेस खासकर इंदिरा गांधी के समय में जो सम्मान मिला वह आज सेनानियों के उत्तराधिकारियों को भी सम्मान मिलना चाहिए। वह केंद्र और राज्य सरकार से सम्मान चाहते हैं जो बिलकुल जायज है।
मंत्री ने कहा कि झारखंड में भी अलग राज्य बनाने के लिए जिन लोगों ने आंदोलन किया था उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। राज्य सरकार उन्हें सम्मान देने जा रही है। आजादी के बाद लोकतंत्र या जो जनतंत्र है वह उनके प्रयासों से है। कांग्रेस उन स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी को सम्मान देगी।इनलोगों की नौ सूत्री मांग है जो जायज है।
राष्ट्रीय समन्वय हरिराम गुप्ता ने विशेषकर बैठक को संबोधित किया। बैठक में वक्ताओं ने देश भर में फैले दो करोड़ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को एकजुट करने पर जोर दिया। आज की बैठक 22 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों के सपने का भारत बनाने के लिए देश के युगों में देशभक्ति का जुनून भरने के लिए अभियान चलाने पर बल दिया गया। केंद्र सरकार से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी का ऑनलाइन पहचान पत्र निर्गत करने,केंद्र एवम विभिन्न न्यायालयों द्वारा पूर्व में पारित निर्णयों का क्रियान्वयन करने की मांग की गई। बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पंत , एस एन मिश्रा,अजय सितलानी, विनोद कुमार चौधरी,अरविंद ठाकुर,डॉ. इंदिरा मिश्रा,डॉक्टर वंदना राय, परिणीता झा, जयप्रकाश ठाकुर,श्रीमती प्रतिमा,गोपाल नारसन,सुरेंद्र बेटोला ,गिरिजा शंकर राय, राम कुमार स्वतंत्र, डॉक्टर कुमारी ज्योत्स्ना, ब्रहमचारी, डॉ संजय द्विवेदी, सत्यप्रकाश द्विवेदी,पप्पू पटेल, प्रकाश चंद्र सहित कई लोग उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)