होली के बाद होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा : आलमगीर आलम

रांची: लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में पिछले दो दिनों से हुई बैठक में अबतक कोई फैसला नहीं हो पाया है। प्रदेश कांग्रेस के कई शीर्ष नेता गुरुवार को रांची लौटे। कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि होली के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा हो जायेगी। कांग्रेस चुनाव स्क्रीनिग कमेटी ने इस पर गहन से चर्चा किया है। साथ ही आलाकमान की नजरों में सारी बातें हैं। हम लोग एक एक सीट पर बहुत सोच समझ कर मजबूत प्रत्याशी उतारेंगे और जीत दर्ज भी कराएंगे।
उन्होंने लोकसभा चुनाव सात चरणों में है। झारखंड में फोर्ट फेज में है। जिन राज्यों में पहले चरण में चुनाव है वहां पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा रही है। वहां पर प्रत्याशी का चयन किया जा रहा है। होली के बाद झारखंड के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो जायेगी।
वहीं राजद के मामले पर कहा कि गठबंधन में राजद को एक सीट मिला है। बिहार और झारखंड दोनों में राजद में प्रत्याशी पर फैसला जल्द होगा।
भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए विधायक जेपी पटेल के सवाल पर कहा कि निश्चित रूप से पार्टी को इससे लाभ मिलेगा। जेपी पटेल के पिता जी स्व. टेकलाला महतो बहुत ही पॉपुलर नेता थे। उनका झारखंड के कई जिले में बेहतर पकड़ था।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल में रहने से चुनाव प्रचार में थोड़ी परेशानी तो होगी।लेकिन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन स्टार प्रचारक होंगी।
गोड्डा से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चर्चा और बेबुनियाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *