मांडर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने किया नामांकन,सीएम हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री और विधायक रहे उपस्थित
रांची : मांडर विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सीएम हेमंत सोरेन,झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय,राजेश ठाकुर,बंधु तिर्की सहित कांग्रेस कोटे से कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहे।
वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि शिल्पी नेहा तिर्की गठबंधन का उम्मीदवार है। जिस तरह से पिछले कई उप चुनाव को हमलोगों ने जीता है,इस्बार भी बेहतर ढंग से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि शिल्पी नेहा तिर्की के साथ पूरा गठबंधन खड़ा है।
नामांकन से पूर्व शिल्पी नेहा तिर्की ने जनता का अभिवादन किया। साथ ही कहा कि मैं अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करना है। उनके ऊपर जिस तरह से झूठे केस ने फंसाया गया है जनता इसका इंसाफ करेगी।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG_20220602_144500.jpg?resize=800%2C429&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)