सिविल डिफेंस ने संभाला भीड़ नियंत्रण एवं यातायात की कमान

पटना। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रवि शंकर के पटना गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पटना सिविल डिफेंस के 200 स्वयंसेवक व वार्डन यातायात संचालन एवं भीड़ नियंत्रण मैं तैनात किए गए। पटना डीएम सह सिविल डिफेंस के नियंत्रक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा ) के 200 स्वयंसेवक एवं वार्डन तैनात करने का निर्देश जारी किया।जहां सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह उर्फ श्याम नाथ सिंह ने इसका कमान संभाला है। आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता देवेंद्र प्रताप शाही व नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक मालती कुमारी कार्यालय प्रभारी रवि कुमार इत्यादि ने इस व्यवस्था का पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण किया। गौरतलब हो कि
नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने पूरी मुस्ततैदी के साथ मंच व इसके आसपास के दर्शक दीर्घ , बी बी आई पी गैलरी व अन्य स्थानों पर भीड़ नियंत्रण और गांधी मैदान में प्रवेश वाहनों के यातायात संचालन का काम किया।
इस दौरान सीनियर वार्डन मयंक शेखर, राज किशोर सिंह,सरदार मनोहर सिंह ,हरेंद्र नाथ ,रंजन कुमार, प्रवीण प्रीतम, अखिलेश कुमार ,अरुण कुमार, अनूप कुमार गुप्ता, गणेश कुमार , कुंदन कुमार सहित पटना, मसौढ़ी, बिहटा और मनेर के आपदा मित्रों को भी तैनात किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *