विकसित झारखंड के लिए मरते दम तक लड़ेंगे लड़ाई : चिराग पासवान

रांची:झारखंड के युवा हताश हैं। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। झारखंड की अस्मिता के लिए यह लड़ाई है। इस विधानसभा में 5 साल के लिए ऐसी सरकार को चुने। जो विकसित झारखंड बनने के लिए कम करें। यह बातें लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के केंद्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहीं। वह जन आक्रोश रैली के तहत धनबाद के कोयला नगर के नेहरू परिसर में सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले 5 साल की सरकार ने सात पीढ़ी के लिए भ्रष्टाचार करके लूट कर लिया है। वर्तमान सरकार की लूट तंत्र न झारखण्ड को शर्मसार करने का काम किया है | चिराग पासवान न कहा कि धनबाद विधानसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान को मजबूती प्रदान करें एवं प्रदेश में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने में अपना योगदान दें |

आपके हाथ में मोबाइल और घरों में राशन मेरे पिता की देन
चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान हमेशा गरीब पिछड़े के लिए आवाज उठाते रहे। जब वह दूरसंचार मंत्री थे, तब उन्होंने ऐसी योजना बनाई की हर लोगों तक इंटरनेट सेवा पहुंचे। आज आपके हाथों में जो मोबाइल है, जिसकी तस्वीर आप खींच रहे हैं, वह मेरे पिता की देन है। उन्होंने कहा कि जब मेरे पिता खाद्य सुरक्षा मंत्री थे, तब उन्होंने ऐसी योजना बनाई कि हर गरीबों को मुफ्त में अनाज मिले। जब उन्होंने यह प्रस्ताव लाया, तो यही कांग्रेस के लोग ने विरोध शुरू कर दिया। लेकिन आज पूरी दुनिया में सबसे बड़ी योजना जन वितरण प्रणाली योजना है। इस योजना के तहत हम प्रतिवर्ष 80 करोड लोगों को मुफ्त में अनाज दे रहे हैं। आज हर गरीब के घर में अनाज पहुंच रहा है।

ना आरक्षण खत्म होगा, ना संविधान को कुछ होगा
चिराग पासवान ने जोड़ देते हुए कहा कि देश में आरक्षण और संविधान खत्म करने की बात अफवाह है। उन्होंने कहा कि अपने पिता के संघर्षों की कसम खाकर कहता हूं, ना आरक्षण खत्म होने दूंगा ना ही संविधान पर किसी भी प्रकार का आंच आने दूंगा। इसके लिए चाहे जो भी करना पड़े करेंगे।

झारखंड में केवल लूट और भ्रष्टाचार
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि झारखंड में लूट और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है। यहां के नौजवान और युवाओं को ठगा जा रहा है। हर जगह भ्रष्टाचार कायम है। ऐसे में जरूरी है कि लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास समर्थित यहां सरकार बने।

गूंजे धरती आसमान, रामविलास पासवान के लगते रहे नारे
सभा में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था काफी संख्या में महिलाएं भी यहां पहुंची थी। यहां पर गूंजे धरती आसमान रामविलास पासवान के नारे लगाते रहे। बीच-बीच में युवा उत्साहित होते रहे। इन युवाओं से चिराग पासवान ने मंच से नीचे आकर हाथ भी मिलाया, लगातार सब का उत्साहवर्धन करते रहे। एक युवा ने चिराग की तस्वीर भी भीड़ में लेकर पहुंचा, उसे चिराग पासवान ने नीचे आकर अपने हाथों से लिया।

कार्यक्रम खत्म होते ही स्टील गेट पर लगा भारी जाम
लगभग 3:45 बजे सभा का समापन हुआ। इसके बाद काफी संख्या में लोग स्टील गेट पर पहुंच कर निकलने लगे। इस दौरान यहां पर भारी भीड़ जमा हो गया। सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लग गई है। इस रास्ते मेडिकल कॉलेज है, तीन एंबुलेंस जाम में फंसा रहा। जाम को हटाने के लिए पुलिस बल काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *