बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय में बाल सांसदों को शपथ ग्रहण कराया गया

रांची : धुर्वा सेक्टर-2, स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय में बाल संसद के सभी मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराया गया। मुख्य अतिथि बंगीय सांस्कृतिक परिषद विधालय सचिव सजल बनर्जी उपस्थित थे एवं अपने संबोधन में सभी बाल संसद के सदस्यों को विधालय में विकास हेतु आगे बढ़ कर काम करने के लिए कहा। विधालय के वरीय शिक्षक श्री अजय झा ने मंच संचालन एवं बाल संसद के सभी सदस्यों को शपथ दिलाया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विधालय की प्रधानाध्यापिका मंजू रानी डे ने की। इस अवसर पर विधालय के शिक्षिका संघमित्रा बनर्जी,सुदर्शन नाग, संगीता कुमारी ,माधव मोहन घोरामी, डॉली जायसवाल, पुष्पा कुमारी, पूनम कुमारी, अर्चना साव, भवेश महतो, सुशील कुमार एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बाल संसद सत्र 2022-2023 के लिए इस प्रकार हैं:-
सभापति:- दिवाकर कुमार
प्रधानमंत्री:- भारती सिंह
उप प्रधानमंत्री:- काव्या कुमारी
अनुशासन मंत्री:- सलोनी कुमारी
सफाई मंत्री:- माही मुंडा
खेलकूद मंत्री:- अनुशिखा कुमारी
सांस्कृतिक मंत्री:- प्रीति कुमारी
सुरक्षा मंत्री:- देवधर राम
प्रार्थना मंत्री:- रूपम कुमारी
स्वास्थ्य एवं स्काउट मंत्री:- कुमकुम कुमारी
बागबानी मंत्री:- नैंसी कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *