8 फरवरी को होगा चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार

रांची: राज्य के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार 8 फरवरी को होगा। सीएम ने इसके लिए राजभवन से 8 फरवरी को समय मांगा है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण दिल्ली गए हुए हैं। राज्यपाल के दिल्ली से लौटने के बाद चंपाई सोरेन के मंत्री शपथ ग्रहण समारोह होगा। राजभवन में गुरुवार को ढाई बजे का समय दिया है। राजभवन के बिरसा मंडप में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
जानकारों की मानें तो झामुमो कोटे से कई विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसमें बसंत सोरेन,सीता सोरेन,बैद्यनाथ राम को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं कांग्रेस कोटे में मंत्रियों में फेरबदल पर फिलहाल पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *