16 फरवरी को होगा चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार,8 फरवरी का कार्यक्रम स्थगित

रांची: राज्य के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार 16 फरवरी को होगा। 8 फरवरी के कार्यक्रम को सीएम ने राज्यपाल से स्थगित करने का अनुरोध किया है। सीएम ने इसके लिए राजभवन से 8 फरवरी का समय मांगा था।
दरअसल,मंत्रिमंडल विस्तार के लिए झामुमो के यात से पूरी तैयारी थी। लेकिन कांग्रेस कोटे से मंत्रियों में फेरबदल पर पार्टी के अंदर अबतक तैयारी नहीं हुई है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व 14 को पलामू में राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार करने का मन बनाया है।इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है। अब यह कार्यक्रम 16 फरवरी को राजभवन के बिरसा मंडप में तीन बजे होगा।
जानकारों की मानें तो झामुमो कोटे से कई विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसमें बसंत सोरेन,सीता सोरेन,बैद्यनाथ राम को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं कांग्रेस कोटे से प्रदीप यादव,दीपिका सिंह पाण्डेय,राजेश कच्छप और जयमांगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की नामों की चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *