जोधपुर राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को लेकर देशभर में उत्साह, झारखंड में भी तैयारियां तेज

रांची : अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 26 और 27 सितंबर को राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को लेकर देशभर में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को एजेंडा डाक सेवा और व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिया गया है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बीएन तिवारी के अनुसार नई दिल्ली से 24 प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों समेत देशभर से करीब 125 प्रतिनिधियों को जोधपुर बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रदेश स्तर पर बैठकें आयोजित कर प्रतिनिधियों की सूची तैयार की जा रही है। करीब 20 प्रदेशों के प्रतिनिधियों के बैठक में शामिल होने की संभावना है।
इसी क्रम में झारखंड प्रदेश कार्यालय में सोमवार को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयन्त झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जोधपुर में होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, अनूप गुप्ता, पवन सोनी, दुर्गा सिंह, अजीत सिंह, यशवंत बर्नवाल, सुनील जैन, सुधीर महतो, राजेश झा, संतोष मिश्रा, सूर्यकांत सिंह, सत्यम पाण्डेय, मनोज सोनी, राहुल गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता के मुताबिक तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, हरियाणा, असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने जोधपुर बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है।
आयोजन समिति के अनुसार राजस्थान प्रदेश और जोधपुर जनपद इकाई के करीब 500 प्रतिनिधियों के अलावा साधु-संतों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। राजस्थान प्रदेश प्रभारी घनश्याम थानवी ने कहा कि विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिनिधियों का जोधपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयन्त झा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक संगठन के आगामी कार्यक्रमों और रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण होगी। बैठक को लेकर झारखंड में भी संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *