कैश कांडः कांग्रेस के तीनों विधायक इरफान, राजेश और नमन कोंगाड़ी को मिली जमानत
कोलकाताः कैश कांड में फंसे झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक ईरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को कोलकाता हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी है.। इन तीनों विधायकों को 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल पुलिस ने 48 लाख रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद से तीनों विधायक न्यायिक हिरासत में थे। इस मामले में तीनों विधायक समेत पांच लोगों को कोलकाता हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. अदालत ने यह शर्त रखी है कि तीनों विधायकों को पासपोर्ट जमा करना होगा. साथ ही तीन महीने तक कोलकाता में ही रहना होगा. बताते चलें कि गुप्त सूचना के आधार पर हावड़ा ग्रामीण पुलिस ने तीनों विधायकों को पांचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी मोड़ के पास बीते 30 जुलाई वाहन जांच के दौरान नकदी के साथ हिरासत में लिया था. इस कैश कांड के बाद पार्टी ने तीनों विधायकों को निलंबित भी कर दिया था।



