गुमला में पेड़ से टकराई कार मासूम की मौत,कई घायल
रांची: गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार के मासूम की मौत हो गई,जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।



