अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आम और खास, दोनों ने किया योगाभ्यास

खूंटी:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को बिरसा कॉलेज हॉकी स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस रूप से अमान कुमार पुलिस अधीक्षकअनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत सचान, सी आर पी एफ कमांडेंट, सिविल सर्जन सहित खूंटी जिला के विभिन्न कार्यालय के पदाधिकारीगण, विभिन्न विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं, पुलिस पदाधिकारीगण, एवं जिला के जनमानस के साथ योग अभ्यास किया।
योग प्रशिक्षक उपेंद्र नारायण सिंह एवं नमित नाग द्वारा विशाल जनमानस को योग के विभिन्न आसानों का अभ्यास कराया गया। डा0 चंद्रशेखर प्रसाद, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने विषय प्रवेश में योग के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला।
समस्त कार्यक्रम के अयोजन में जिला आयुष चिकित्सा कार्यालय के कर्मचारी श्री तौकीर अहमद, शाहिद अख्तर, आयुष समुदायिक स्वस्थ्य पदाधिकारी बेबी कुमारी का अहम भूमिका रही।
इस कार्यक्रम में 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि बताया कि स्वस्थ्य जीवन में योग आवश्यक है। योग से न सिर्फ स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। प्राणायाम व अन्य योगासन के माध्यम से नाक, गला आदि को पूर्णतया स्वच्छ रख सकते हैं।
स्वस्थ्य, तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवन के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है। योग हमारी शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक विकास और स्वास्थ्य का एक प्रमुख साधन है।
इस योग दिवस के अवसर पर आइये हम सब मिलकर अपने जीवन में नियमित रूप से योग को अपनायें और स्वस्थ जीवन की रचना करें।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि योग को सभी अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं।
साथ ही स्वस्थ जीवन की दिशा में योग को अपने दैनिक क्रिया में शामिल करें, हमारे इन सजग प्रयासों से निश्चित ही स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
मौके पर योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न लाभकारी योगासन किये गए व इनकी महत्ता से अवगत कराया गया। इस दौरान बताया गया कि योग हमारे जीवन से जुड़े भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक, आदि सभी पहलुओं पर काम करता है। योग का अर्थ एकता या जुड़ना है। इस दौरान योग के कई लाभकारी आसन यथा खलासन, हलासन, वृक्षासन, उष्टासन व वज्रासन आदि आसन किये गए। एकता आसन, प्राणायाम, मुद्रा, बँध, षट्कर्म और ध्यान के अभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किये गए।
मौके पर पूरी एकाग्रता से योगासन किये गए व योग की महत्ता को आत्मसात किया गया।
आज जिला स्तर के साथ – साथ प्रखंड स्तर एवं विद्यालयों में भी योग दिवस मनाया गया। साथ ही जानकारी दी गई कि योग व्यायाम का एक ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति प्रोत्साहित करें।
यह तनावपूर्ण समाज में स्वस्थ बनाए रखने का मुख्य साधन योगा हैं। योग अस्थमा, मधुमेह, रक्तचाप, गठिया, पाचन विकार और अन्य बीमारियों में चिकित्सा का एक सफल विकल्प है।
वर्तमान में योग को आत्मसात कर अपनी आंतरिक ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। व्यावहारिक स्तर पर, योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग क्रियाओं और उससे जुड़े लाभ की जानकारी दी गयी। उन्होंने योग के मूल मन्त्रों को साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *