भाजपा विधायक दल की हुई बैठक,विधानाभा के विशेष सत्र को लेकर बनी रणनीति

रांची: झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 5-6 फरवरी को प्रस्तावित है। विशेष सत्र में सीएम चंपई सोरेन सदन में विश्वास मत हासिल करेंगे। विशेष सत्र को लेकर रविवार की देर शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने विधायकों के साथ चर्चा किया। साथ ही कल होने वाले फ्लोर टेस्ट पर एकजुट रहने की अपील की।
वहीं भाजपा विधायक विरांची नारायण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम चंपई सोरेन फ्लोर टेस्ट में फेल हो जायेंगे। सत्ता पक्ष के पास पर्याप्त आंकड़ा होने के बावजूद फ्लोर पर यह नहीं दिखेगा। क्योंकि कांग्रेस और झामुमो के अंदर अंतर्कलह है। यही कारण है की सभी विधायकों को रांची से हैदराबाद भेजा गया था। हैदराबाद में भी विधायकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। विधायक चाहकर भी किसी से बात नहीं कर पा रहे थे। सत्ता पक्ष के कई विधायक सरकार से नाराज हैं और यह नाराजगी फ्लोर पर दिखेगा। यह सरकार सदन में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *