तीन राज्यों के चुनावी रिजल्ट में भाजपा को बढ़त से कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा,भाजपा में चहल पहल
रांची: विधानसभा चुनाव परिणाम में चार राज्यों में से तीन राज्यों के रुझान में भाजपा को बढ़त से प्रदेश भाजपा कार्यालय में खुआहिंका माहौल है।कार्यकर्ताओं के जुटान होने लगा है। वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा है। हालांकि कार्यकर्ता चुनावी रिजल्ट पर ध्यान लगाए हुए हैं और पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने की वकालत कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि यह तो अभी शुरुआती रुझान दिखा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों का ईवीएम खुलने दीजिए,कांग्रेस की अचानक बढ़त हो जायेगी।
वहीं प्रदेश भाजपा में रिजल्ट से कार्यकर्ताओं की।चहल पहल शुरू हो है है। कार्यकर्ता पूरे जोश में दिख रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पीएम मोदी पर देश की जनता को विश्वास है और जनता में भाजपा को ही वोट किया है। तीनों राज्यों में भाजपा ही सरकार बनाएगी। वहीं तेलंगाना में भी गैर कांग्रेस की सरकार बनने की भाजपा कार्यकर्ता बात कर रहे हैं।

