कांके विधानसभा क्षेत्र के पिठौरिया में भाजपा नेत्री सीमा राय ने किया झंडोत्तोलन

रांची: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा नेत्री सीमा राय ने कांके विधानसभा क्षेत्र के पिठौरिया में प्राचीन शिव मंदिर और एक निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि आज हम उस दिन का जश्न मना रहे हैं जब हमारे देश को ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी। यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम अपने पूर्वजों के बलिदान का सम्मान करते हैं। ऐसे में युवा नागरिकों के रूप में, हमें एकता बनाए रखने और प्रगति की दिशा में काम करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि इस आजादी के लिए हमारे देश के लाखों वीर जवानों ने अपनी जान की कुर्बानियां दी है। हम लोगों को आज के दिन उन शहीद वीर जवानों को नमन करना चाहिए। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *