भाजपा ने पंचप्रण किया जारी,झारखंड में सभी परिवारों को पांच सौ रुपये में गैस सिलिन्डर देने का ऐलान

रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पंचप्रण की घोषणा की है। यनी पांच वचन जो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर पूरा करेगी। शनिवार को एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरंडी ने इसकी घोषणा की है।   

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पंचप्रण की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा महिला सशक्तीकरण के लिए अनेक कार्य कर रही है। झारखण्ड में बीजेपी की सरकार बनने पर भाजपा महिलाओं को अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देगी। इसके तहत भाजपा गोगो दीदी योजना शुरू करेगी। जिसके तहत झारखंड की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने की 11 तारीख को 2000 हजार रुपये उनके खाते में आ जाएगा। भाजपा राज्य में लक्ष्मी जोहार शुरू करेगी, जिसके तहत सभी घरों से 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर और साल में दो मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। भाजपा राज्य में सुनिश्चित रोजगार शुरू करेगी। जिसके तहत झारखंड में युवाओं के लिए 5 साल में 5लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा करेगी। इसके अलावा 2.87 लाख खाली सरकारी पदों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती जाएगी। इसे सुनिश्चित कराने के लिए पहली कैबिनेट बैठक में ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिससे नवंबर 2025 तक 1.5लाख भर्तियां पूरी हो जाएंगी। इसके अलावा एक वार्षिक कैलेंडर पेश किया जाएगा। जिसमें सभी मौजूदा परीक्षाओं को एक ही परीक्षा में शामिल किया जाएगा। भाजपा उन युवाओं की चुनौतियों का समाधान करेगी जो अपना करियर शुरू करने में संघर्ष कर रहे हैं। इसके तहत लिए हर स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को 2 साल के लिए 2000 हजार रुपये प्रति महीने युवा साथी भत्ता देगी। इससे उन्हें अपनी पढ़ाई और करियर के खर्चे जैसे कि किताबें, कोचिंग फीस को पूरा करने में मदद मिलेगी।  इसके अलावा भाजपा राज्य में घर सरकार शुरू करेगी। जिसके तहत झामुमो सरकार के कुशासन को सुधारने और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण आवास सुनिश्चित करने के लिये घरों के निर्माण में मुक्त बालू उपलब्ध कराएगी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण रूप से लागू करके एक्कीस लाख घरों का निर्माण और प्रत्येक को एक लाख की बड़ी हुई सहायता प्रदान करेगी। इसकी अतिरिक्त 2027 तक जल जीवन मिशन के माध्यम से 59 लाख घरों को नल के पानी का कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में असम के सीएम सह विधानसभा चुनाव प्रभारी ने कहा कि झारखंड में बेहतर सरकार स्थापित करना भाजपा का उदेश्य है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा,केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक मौजूद थे।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *