भाजपा ऑपरेशन सिंदूर अभियान का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है: सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा और प्रचार प्रसार करने में लगी हुई है। वहीं इस यात्रा पर विपक्ष भाजपा से सवाल खड़ा कर रही है।
वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर सेना के राजनीतिक उपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूरजैसे गंभीर सैन्य अभियान के प्रति देश की भावनाएं जुड़ी थीं, लेकिन अब भाजपा इस अभियान का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार सेना और रक्षा से जुड़ी संवेदनशील बातों को राजनीति में घसीटा जा रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश के एक मंत्रीद्वारा महिला सैनिक पर की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा और राज्य सरकार ने उस मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जो उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

इसके अलावा, उन्होंनेजम्मू के उधमपुर से भाजपा विधायकद्वारा वायुसेना के अपमान की बात को भी उठाया और कहा कि यह दर्शाता है कि भाजपा के पास न तो अनुशासन है और न ही सम्मान की भावना। इस पर भी पार्टी ने चुप्पी साध रखी है।

झामुमो नेता ने “घर-घर सिंदूर”अभियान पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह भारतीय परंपरा और महिलाओं के सम्मान के साथ एक क्रूर मजाक है। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई पुरुष किसी पराई स्त्री को सिंदूर कैसे दे सकता है? उन्होंने यह भी पूछा कि भाजपा नेता अपने घर की स्त्रियों के सिंदूर को क्यों सार्वजनिक रूप से वितरित कर रहे हैं?
भट्टाचार्य ने असम और उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं की मुस्लिम समुदाय के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है और यह देश की एकता के लिए खतरनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे कृत्य नहीं रोके गए, तो यह देश की संवैधानिक व्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *