बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पहली लिस्ट जारी कर दिया है,9महिलाओं को टिकट दिया है
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
भाजपा की पहली सूची में कुल 9 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। इस सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं — जैसे सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव, संजय जायसवाल, विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह और मंगल पांडे। इससे यह साफ है कि पार्टी ने अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।
बांका विधानसभा क्षेत्र बीजेपी ने एक बार फिर रामनारायण मंडल को टिकता दिया है। तारापुर से सम्राट चौधरी,भागलपुर से रोहित पांडे को टिकट दिया है।




