बिरसा वाहिनी फाउंडेशन ने रथयात्रा में विशेष सेवा शिविर लगाया

रांची: जगन्नाथपुर रथ यात्रा के अवसर पर बिरसा वाहिनी फाउंडेशन ने भगवान जगन्नाथ के श्रद्धालुओं की सेवा हेतु एक विशेष शिविर लगाया।
इस शिविर में विशेष रूप से तैयार किए गए भोग को पहले भगवान जगन्नाथ को अर्पित किया गया फिर श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने यह भोग प्रसाद ग्रहण किया।


बिरसा वाहिनी के सजग कार्यकर्ताओं को टीम ने रथयात्रा के सुचारू संचालन में भी अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
भगवान जगन्नाथ के श्रीचरणों में यह सेवा समर्पित करते हुए बिरसा वाहिनी फाउंडेशन की संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती प्रिय मुंडा एवं पूरी टीम सभी देशवासियों के कुशल मंगल की कामना करती है ।


इस सेवा शिविर को सफल बनाने में शुभम कुमार, सनी कुमार, सूरज कुमार, प्रिंस, दिलीप, रोहित, यश, दिव्यांश, मयंक, अबीर, हिमांशु, अर्नब, भूपेंद्र, राहुल, अभय आदि का सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *