ताबड़तोड़ हत्याओं से दहला बिहार, छपरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

पटना। विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता के जीतन सहनी की हत्या के दूसरे दिन बिहार में एक साथ ट्रिपल मर्डर से प्रदेश में दहशत का माहौल है। बिहार के छपरा में बीती रात एक साथ ट्रिपल मर्डर ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है। प्रदेशवासी आतंक और दहसत के माहौल में जी रहे हैं। छपरा के जिस गांव में यह ट्रिपल मर्डर हुआ है वह भोजपुरी के मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव का गांव भी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा के रसलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह गांव में मंगलवार की रात लगभग 2:00 बजे एक प्रेमी ने घर की छत पर सोए अपनी प्रेमिका के पिता और दो लोगों की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। बीच बचाव करने वाली प्रेमिका की मां को भी धारीदार हथियार से बुरी तरह घायल कर दिया। मां ने भाग कर किसी प्रकार अपने जान बचाई ।छपरा के सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने इस मामले में धानाडीह गांव के ही सुधांशु कुमार उर्फ रोशन और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है ।हत्या में प्रयोग किए गए छुरा को भी बरामद कर लिया गया है। हत्या का कारण प्रेम विवाद बताया जाता है।
मृतकों में 17 वर्षीय चांदनी कुमारी और 15 वर्षीय आभा कुमारी शामिल है।
छपरा के एसपी डॉक्टर आशीष कुमार ने बताया कि रोशन कुमार 17 वर्षीय चांदनी कुमारी से प्रेम करता था। दोनों के बीच कुछ दिन पूर्व मोबाइल पर बातचीत होता था। चांदनी के घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई परिजनों ने चांदनी पर लगाम लगा दिया और चांदनी ने रोशन से बोलना चालना बंद कर दिया। इस दरमियान रोशन द्वारा चांदनी को लगातार मोबाइल कर उससे बात करने के लिए दबाव बनाया जाता था और परेशान किया जाता था। रोशन ने चांदनी को धमकी दिया था कि यदि वह उसकी नहीं हुई तो उसे किसी का नहीं होने देगा। उसके मां-बाप और पूरे परिवार को खत्म कर देगा।
अस्पताल में इलाज कर रहे चांदनी की मां शोभा देवी ने बताया कि रोशन की धमकी से परिवार वाले काफी दहसत में थे। शोभा ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने पूरे परिवार के साथ छत पर सोई थी की रात के लगभग 2:00 बजे रोशन और उसका एक साथी छत पर चढ़ गया और उसने चांदनी, आभा और उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिया। रौशन और अंकित ताबड़तोड़ हमला कर तारकेश्वर सिंह सहित चांदनी और आभा को मौत के घाट उतार दिया। शोभा जब बीच बचाव करने गई तो उसे भी चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। वह भाग कर किसी प्रकार अपनी जान बचाई और घर के नीचे आकर शोर गुल मचाया। तब जाकर गांव वाले जूते और दोनों हत्यारे भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलते हैं रसूलपुर एवं उसके आसपास की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शोभा के बयान के आधार पर राशन और उसके दोस्त अंकित को दबोच लिया। इन दोनों की निशानदेही पर एक कुएं के पास से इस हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। रोशन और अंकित ने भी इस हत्याकांड में अपनी संलिपिता स्वीकार कर ली है। इधर छपरा के सदर अस्पताल में शोभा देवी का इलाज चल रहा है पूरे गांव में तनाव का माहौल है ।स्थिति नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने वहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *