झारखंड में भोरे भोरे तीन नक्सली ढेर
रांची: झारखंड में लाल आतंक के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। नक्सलियों को ढूंढ ढूंढ कर उसको ठिकाने लगाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को अहले सुबह हजारीबाग में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की संयुक्त छापेमारी में
पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। पुलिस मुख्यालय सूत्रों के द्वारा तीनों नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है।सर्च अभियान में तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।साथ ही मौके से तीन एके-47 भी बरामद किए गए हैं।केंद्रीय कमेटी मेंबर और एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का मेंबर रघुनाथ हेंब्रम, जिस पर 25 लाख इनाम रखा गया था।
कमेटी मेंबर और 10 लाख का इनामी वीर सेन गंझू।
मुठभेड़ में मारे गये माओवादी उग्रवादी–
1.अनुज उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश,पिता-स्व0 बाबुलाल सोरेन ग्राम-मंदेरी थाना-बिष्णुगढ़ जिला-हजारीबाग
2.रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ निर्भय जी उर्फ चंचल उर्फ बीरसेन जी, पिता बिशु हेम्ब्रम, ग्राम-जरीडीह, थाना-डुमरी जिला-गिरिडीह।
3.बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन गंझू उर्फ खेलावन गंझू ,पे0 सोमर गंझू उर्फ गुरू जी, सा0-बकचुम्बा, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग।



