भोजपुर के लाल की दुबई में मौत, परिजनों से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह

अनूप कुमार सिंह
भोजपुर(आरा)आरा।पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह आरा पहुंचे! जहां की वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरा शहर के सर्किट हाउस के पास पकड़ी पहुंचे। जहां की पिछले दिनों दुबई में हार्ट अटैक से इंजीनियर मिहिर गर्ग के आकस्मिक निधन के बाद परिजनों से मुलाकात की। पुर्व मंत्री ने परिवार वाले से मुलाकात कर उनको सांत्वना दिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली।उन्होंने इसे काफी दुखद बताया।गौरतलब हो कि पकड़ी निवासी पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त स्वर्गीय भारत मिश्रा के पोते मिहिर गर्ग का दुबई में हार्ट अटैक से मौत हो गया था। वही पूर्व केंद्रीय मंत्री के प्रयास से ही उसके शव को 5 दिन बाद घर वापस लाया गया था।वहीं घटना के बाद से मृतक की मां व परिवार वालों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर.के.सिंह ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।उन्होंने शव को जल्दी वापस दिलाने के लिए देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर को धन्यवाद दिया। एवं परिजनों को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *