22 जून को भाषा को लेकर बैठक भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका मंच के सदस्य होंगे शामिल

रांची: भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका मंच की अहम बैठक हरमू में नवीन झा की अध्यक्षता में बैठक हुई ।
बैठक में मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव मुख्य रूप से उपस्थित हुए ।चर्चा के दौरान श्री यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विगत दिनों राज्य में नियोजन नीति में भोजपुरी, मगही, मैथिली,अंगिका, मुंडारी सहित कई अन्य क्षेत्रीय भाषा को नजरअंदाज कर जनविरोधी निर्णय लिया गया है । जिससे समाज में विद्वेष फैल गया है जिस कारण लोगों में काफी असंतोष फैल गया है।
इस संबंध में मंच के प्रमुख लोगों ने शनिवार को हरमू में आपात बैठक कर फैसला लिया कि 22 जून को सहजानंद चौक स्थित स्वागतम हॉल में भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका भाषा को लेकर दिन 3′ बजे संयुक्त बैठक की जाएगी ।
बैठक में अमरनाथ झा, उपेंद्र नारायण सिंह, नंदन यादव, सुधीर गोप, भुवन झा, गुड्डू झा, रोहित तिवारी, सुनील पांडे, दीनानाथ डॉन सहित कई लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *