राजधानी रांची में भारत बंद बेअसर, जनजीवन सामान्य

रांचीः राजधानी रांची में भारत बंद बेअसर रहा। सड़कों पर सामान्य दिनों की तरह वाहनों की आवाजाही लगी रही। जनजीवन सामान्य रहा। दुकानें भी खुली रहीं। सरकारी और निजी कार्यालयों में अफसर और कर्मचारी काम पर लगे रहे। उपद्रव की आशंका को देखते हुए शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल के जवान तैनात रहे। किसी तरह का शहर में विरोध प्रदशर्न नहीं दिखा। बताते चलें की बंद में उपद्रव की आशंका को देखते हुए राजधानी रांची में रैफ और झारखण्ड जगुआर के लगभग 2600 जवानों की तैनाती की गई है। इन्हें उपद्रवियों के साथ सख्ती से निपटने का भी निर्देश दिया गया है। शहर के छह थाना क्षेत्र कोतवाली, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, चुटिया और डोरंडा इलाके में फिलहाल धारा 144 लागू है। वहीं पुलिस मुख्यालय पल पल की मॉनिटिरिंग भी कर रहा है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैंl वहीं रेलवे स्टेशन के बाग काफी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गयी हैl वहीं बीजेपी प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *