जाति जनगणना से पहले केंद्र की बीजेपी सरकार को सरना कोड को मान्यता देना होगा : बैद्यनाथ राम

लातेहार : सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को समहारणालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम शामिल हुए । मौके पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पूरे देश में जनगणना कराने का निर्णय लिया है। झारखंड सरकार के द्वारा सरना धर्म कोड एवं आदिवासी कोड विधेयक को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र द्वारा पारित कर राज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा था। लेकिन आज पांच साल बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जब तक केंद्र सरकार सरना धर्म कोड एवं आदिवासी धर्म कोड लागू नहीं करती हैं तब तक जनगणना कराने नहीं दिया जाएगा। भाजपा हमेशा से ही आदिवासी समाज के साथ दोहरी मानसिकता रखती है। केंद्र की भाजपा सरकार को हर हालात में सरना धर्म कोड को मान्यता देना होगा।
जिसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से मिल कर ज्ञापन सौंपे।कार्यक्रम झामुमो नेता पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार , जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे जी,जिला उपाध्यक्ष शमशुल होदा जी,कामेश्वर भोक्ता जी,जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव जी,सभी केन्द्रीय सदस्य गण,सभी प्रखंड अध्यक्ष गण,सुदामा प्रसाद जी,बासुदेव यादव जी,सितमोहन मुंडा जी,जिप सदस्य विनोद उरांव जी,जीरा देवी जी,रीना उरांव जी,पप्पन खान जी,अंकित पाण्डेय जी,विशाल कुमार जी,दीपक कुमार जी,ममता देवी जी,रिंकु कच्छप जी,राजेश यादव जी,इनायत करीम जी,अरशद अंसारी जी,सुशील यादव जी,मंज़र हुसैन जी,मोहम्मद वजफ़ा जी समेत हजारों लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *