बरनवाल सेवा ट्रस्ट ने बरनवाल मिलन समारोह सह अहिबरन जयंती का किया आयोजन
रांची: बरनवाल सेवा ट्रस्ट रांची के सौजन्य से रविवार को बरनवाल मिलन समारोह सह अहिबरन जयंती ट्रस्ट के अध्यक्ष टीपी बरनवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ, सांसद राज्यसभा के डॉक्टर प्रदीप वर्मा, विधायक हटिया के नवीन जायसवाल एवं चांसलर साइ यूनिवर्सिटी के एस.पी. अग्रवाल सहित समाज के लगभग 1500 पुरुष, महिलाएं ,बच्चे एवं अन्य बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलन एवं आदिपुरुष महाराज अहिबरन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुभारंभ हुआ। इसमें अध्यक्ष टी.पी. बरनवाल जी के द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया एवं ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार के द्वारा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों के द्वारा विभिन्न तरह के रंगारंग कार्यक्रम एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चे एक से बढ़कर एक अपनी प्रस्तुति दिये । जिसमें समाज के सभी लोगों के द्वारा काफी सराहा गया और अंत में अध्यक्ष एवं विशिष्ट लोगों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम में शामिल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मोतीलाल बरनवाल, सह कोषाध्यक्ष पवन कुमार बरनवाल, सह सचिव मनोज कुमार, प्रचार मंत्री खुशबू बरनवाल, रितु रानी ,ममता कुमारी, संजय कुमार, दिलीप बरनवाल, अनुज कुमार, सच्चिदानंद प्रसाद , संतोष बरनवाल, मुकुल कुमार, सुदेश कुमार, अनिल बरनवाल ,प्रकाश कुमार इत्यादि लोगों ने भरपूर सहयोग दिया।



