बारिश में बहा पुलिया, स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी,आवागमन बाधित

रांची : झारखंड के कई जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर आवागमन बाधित हुई है। साथ ही कई गांव में मिट्टी के घर क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के इचाक खुर्द पंचायत के ग्राम गोपेरा में मुख्य सड़क परभणी पुलिया बारिश में टूट कर बह गया है। पुलिया के टूट जाने से आवागमन बाधित हो गई है। लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। पुलिया के टूट कर बह जाने से खासकर स्कूली बच्चों को अत्यधिक परेशानी झेलना पड़ रहा है। पुलिया के टूट कर बिखर जाने से स्कूली बच्चों को लंबी दूरी तय कर विद्यालय जाना पड़ रहा है। जिससे बच्चे समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं किसानों को खेती-बारी के लिए अपने खेतों तक भी पहुंचने में फजीहत उठानी पड़ रही है। इस गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर एक वर्ष पहले ही डीएमएफटी फंड से पुलिया का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बह से प्रखंड मुख्यालय समेत कई गांव का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से पुलिया निर्माण करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *