बेबीज़ शॉप ने मनाया अपना 8वां स्थापना दिवस

रांची : राजधानी रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स एसी मार्केट में स्थित बेबीज़ शॉप में रविवार को अपने भव्य 8वें स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राहकों, डॉक्टरों, विक्रेताओं और प्रतिष्ठित अतिथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।उत्सव का मुख्य आकर्षण हेल्दी बेबी शो रहा, जिसमें 100 से अधिक नन्हे प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बच्चों की स्वास्थ्य, सक्रियता और आकर्षक प्रेज़ेंटेशन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉ. मनोज बक्शी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अन्य जूरी सदस्य सुप्रसिद्ध डॉक्टर थे – डॉ. अनिताभ, डॉ. सोनल और श्री राजीब, जिन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया और कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान बिग शॉप के एमडी एवं चेयरमैन ने सभी विक्रेताओं को सम्मानित किया और इस 8 वर्षों की यात्रा में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बेबीज़ शॉप लगातार नए मापदंड स्थापित कर रहा है और ग्राहक संतुष्टि ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

स्टोर मैनेजर ने भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि 2026 में बेबीज़ शॉप का विज़न प्रीमियम कैटेगरी की ओर बढ़ना और 100% जेनुइन प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराना है, ताकि माता-पिता अपने बच्चों के लिए और भी बेहतर व भरोसेमंद उत्पाद प्राप्त कर सकें।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों, विक्रेताओं एवं प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें चेयरमैन – श्री सतोष जैन, विजय जैन, राजेन्द्र जैन, कृष्णा गुप्ता, सत्यव्रत एवं अशोक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।8 वर्षों की इस सफल यात्रा ने बेबीज़ शॉप को रांची के विश्वसनीय और पसंदीदा इंफैंट स्टोर के रूप में स्थापित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *