सनातन का समूल नाश करने का बयान से डॉट इंडिया गठबंधन का मुख्य एजेंडा आया सामने: बाबूलाल मरांडी

बराही: संकल्प यात्रा के तीसरे चरण के तहत बरही पहुँच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला। खोरठा भाषा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सनातन धर्म का समूल नाश करने वालों के साथ खड़े हैं। मुंबई में होने वाले डॉट इंडिया गठबंधन के बैठक के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे के बयान से इनका एजेंडा सामने आ गया है। सनातन के समूल नाश करने का बयान स्पष्ट करता है कि ये लोग देश की प्रगति देखना नहीं चाहते हैं। मोदी जी के बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी गठबंधन हताशा में है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति ख़त्म करने के बयान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपना स्टैंड क्लीयर करना चाहिए।

  उन्होंने कहा कि हेमंत राज में झारखंड का विकास तो नहीं हुआ बल्कि क़ानून व्यवस्था चौपट हो गया। प्रत्येक दिन पाँच से ज़्यादा हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटना से झारखंड भयभीत है। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली और हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ बोलने वालों पर केश करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में कोयला, बालू, पत्थर, ज़मीन की लूट मची है। अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त प्रदेश बनाना है तो झारखंड से हेमंत सरकार को हटाना है और भाजपा को लाना है। 
  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी दिल्ली से योजनाएँ भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन उसमें भी बंदरबाँट कर रखा है। ED के करवाई से हेमंत डर कर भाग रहे हैं। हेमंत सरकार दलालों, बिचौलियों को बचाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफ़र पोस्टिंग और योजनाओं में हेमंत सरकार पैसा लेना बंद करे भ्रष्टाचार ख़ुद समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर घर में नल से जल हेतु योजना दिया था वह झारखंड में हेमंत सोरेन के कारण फेल हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आएगी तो भ्रष्टाचार समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि अटल जी ने झारखंड राज्य के सपने को साकार किया था और गाँव गाँव सड़क, नदी नालों पर पुल पुलिया और बिजली दिया था। इस प्रदेश को संवारने का कार्य भी भाजपा ही करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चाँद पर पहुँच गये अब सूर्य की बारी है। उन्होंने 2024 में केंद्र में मोदी जी को प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। 

 संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ का संकल्प लेना है। हेमंत को हटाना है बाबूलाल को लाना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार से ज़्यादा निकम्मी सरकार पूरे देश में नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कांग्रेस के विधायक के माध्यम से कोयला, बालू, गाय, अफ़ीम, शराब की तस्करी हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने बरही विधानसभा को कई सौग़ात दिया है। वन्दे मातरम् ट्रेन, अस्पताल, कृषि अनुसंधान रिसर्च सेंटर समेत अनेक योजनायों का कार्य प्रगति पर है। 


   वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज यादव ने स्थानीय विधायक पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक के संरक्षण में जनवितरण प्रणाली में धांधली हो रहा है। बिजली के ट्रांसफ़ॉर्मर उड़ जाने पर विधायक कमीशन लेकर नया ट्रांसफ़ॉर्मर दे रहा है। उन्होंने कहा कि बरही विधानसभा में अवैध कारोबार का सेंटर खुल गया है। विधायक व विधायक पुत्र मिलकर नक़ली शराब, ब्राउन सुगर, गौ तस्करी, करवा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड कि जनता बाबूलाल जी से आशा भारी निगाह से देख रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और झारखंड में। बाबूलाल की सरकार बनानी है। बाबूलाल के नेतृत्व में झारखंड की तस्वीर और तक़दीर बदलेगा।  

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के महान क्रांतिकारियों के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंग्वस्त्र देकर किया गया।
कार्यक्रम का की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष अशोक यादव, संचालन संयुक्त रूप से प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चन्द्रवंशी और ज़िला उपाध्यक्ष राजेश सहाय व धन्यवाद ज्ञापन ज़िला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद जयंत सिन्हा, हज़ारीबाग़ के विधायक मनीष जायसवाल, बरही के पूर्व विधायक व मंत्री मनोज यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रविंद्र राय, संकल्प यात्रा के तीसरे चरण के संयोजक व विधायक केदार हाजरा, नागेंद्र महतो पूर्व विधायक बागोदर, योगेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश मीडिया सह प्रभारी, हज़ारीबाग़ के पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नूगोप, के पी शर्मा, कोडरमा जिलाध्यक्ष नीतेश चन्द्रवंशी, सुनील सहाय जिला महामंत्री, बटेश्वर मेहता,
भैया बांके बिहारी, गुरुदेव गुप्ता, अमित साहू, रमेश ठाकुर, पप्पू चंद्रवंशी, किसून् यादव, अर्जुन साव, राजेंद्र चन्द्रवंशी, अंबिका सिंह, संजीव कटरियार, कोडरमा जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी सहित सभी 6 मंडल के कार्यकर्ता व हज़ारों हज़ार की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व आम लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *