बाबा विद्यापति स्मारक समिति ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

रांची: बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय प्रांगण में धूमधाम से “होली मिलन सह परिवार मिलन समारोह” मनाया गया आज के कार्यक्रम में रांची के लोकप्रिय एवं माननीय विधायक श्री सी.पी. सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और साथ ही साथ अपने संबोधन में बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यों की प्रशंसा की आज के तारीख में मिथिलांचल की सबसे लोकप्रिय संस्था बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यों को सराहते हुए माननीय विधायक महोदय ने होली मिलन समारोह पर पूरे मिथिला वासी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं । होली मिलन समारोह में रांची के मशहूर विनोद कुमार मंडल, लालूजी, एवं ब्यासजी के द्वारा एक से एक मशहूर फगुआ गीतों से आए हुए सभी श्रोतागण ने भरपूर आनंदित हुए। होली मिलन समारोह में आए हुए सभी मिथिला वासियों ने मिलकर भरपूर मनोरंजन किया जिसमें होली के एक से बढ़कर एक गानों की फुलझड़ी लगा दी साथी साथ होली मिलन समारोह में आए सभी भक्तजनों को मालपुआ ठंडाई भांग भूजल चूड़ा तरल मांछ के साथ होली मिलन समारोह में आए सभी मिथिला वासियों को स्वागत किया गया साथ ही साथ बाबा विद्यापति स्मारक समिति के अध्यक्ष श्री। जयंन्त झा ने पूरे मिथिला वासी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और साथ ही साथ अगले कार्यक्रम की जानकारी दी। मुख्य रूप से जयंत झा ज्ञानदेव झा, मृत्युंजय झा, उदित नारायण ठाकुर, पूर्णेन्दु ठाकुर, सौरभ कुणाल, जितेंद्र मिश्रा, विमलेश कुमार झा वैध,l मनोज झा राजेश कुमार झा पंकज राय मनोज मिश्रा एवं अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के संयोजक, अमरनाथ झा किशोर झा मालवीय अजय झा राधेश्याम यादव सुजीत झा एवं अन्य मिथिला वासियों ने मिलकर होली मिलन समारोह के कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *