जिला भाजपा कार्यालय में अटल बिरासत सम्मेलन का आयोजन

खूंटी: जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार को अटल बिरासत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्रम में जनसंघ काल, 74 आंदोलन और वनांचल आंदोलन से जुड़े हुए लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय अजय मारू जी उपस्थित थे। उन्होंने ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी विराट व्यक्तित्व, ईमानदार, कुशल नेतृत्व कर्ता इस तरह से वह एक असाधारण व्यक्ति के धनी थे। 25 दिसंबर 1924 में उनका जन्म हुआ था। और वे मात्र 18 वर्ष की उम्र में राजनीति में आ गए थे। 1942 में जब भारत छोड़ो आंदोलन हुआ तब अटल जी को उस वक्त 24 दिनों के लिए जेल में रहना पड़ा। आरंभ से वे राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत थे। वे अपना आरंभिक जीवन एक पत्रकार के रूप में शुरू किया था। राष्ट्र धर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन जैसे अखबारों का संपादन किया था। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से अटल जी पहली बार चुनाव जीतकर आए और 9 बार हमारे महान देश के सांसद बन कर रहे। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य तो थे ही 1968 से 1972 तक जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। 1975 में जब देश में इमरजेंसी लागू हुआ अटल जी को कई महीने जेल में रहना पड़ा। 1977 में जब जनसंघ और समाजवादी विचारधारा के जनता दल की गैर कांग्रेसी सरकार का गठन हुआ तब प्रधानमंत्री के रूप में मोरारजी देसाई बने। मोरारजी देसाई मंत्रिमंडल में अटल जी को विदेश मंत्री का प्रभार दिया गया। अटल जी पहले व्यक्ति थे जो विदेश मंत्री के नाते संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में अपना भाषण दिया जिससे पूरे विश्व में हमारी मातृभाषा हिंदी को अलग पहचान मिली। 1980 में हमारे जनसंघ के वरिष्ठ लोगों ने पार्टी को नया स्वरूप देते हुए भारतीय जनता पार्टी का नाम रखा। अटल जी संस्थापक सदस्य तो थे ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी बने।अटल बिहारी वाजपेयी जी पहली बार मात्र 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने। उसके बाद दुसरी बार 13 महीने के लिए प्रधानमंत्री बने। तीसरी बार 28 दलों को साथ लेकर सरकार बनाई। और अपना 5 साल का कार्य काल पूरा किया।
जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि
वाजपेयी जी इकलौते नेता हैं जिन्हें चार अलग-अलग राज्यों (उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली) से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने का गौरव हासिल है। एक प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल इतना गौरवशाली रहा कि एक दशक के बाद भी उस कार्यकाल को न सिर्फ याद किया जाता है, बल्कि उस पर अमल भी किया जाता है। इसमें पोखरण परमाणु परीक्षण, आर्थिक नीतियों में दूरदर्शिता आदि शामिल हैं। आधारभूत संरचना के विकास की बड़ी योजनाएं जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग और स्वर्णिम चतुर्भुज योजनाएं भी इनमें शामिल हैं।मंच संचालन जिला महामंत्री संजय साहू ने किया। साथ ही वक्ताओं के भाषण की समीक्षा करते हुए बताया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे खूंटी के तोरपा में NSPC के गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास भी किए हैं। धन्यवाद ज्ञापन नगर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन पहान ने किया।
कार्यक्रम से पूर्व संगठन के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तत्पश्चात सामुहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् गीत का गायन किया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, जगन्नाथ मुंडा, गंदौरी गुड़िया, भगीरथ राय, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, जिला मंत्री लक्ष्मी देवी,जिला मिडिया सह प्रभारी महावीर राम, जिला आईटी सेल संयोजक आदर्श अंशुल, मण्डल अध्यक्ष मदन मोहन गोप, कलिन्दर राम, जिला मोर्चा अध्यक्ष रोहित साहू, संजय मुंडा, संतोष त्रिपाठी, मदन मोहन मिश्रा, भीम सिंह मुंडा, लीलू पहान, खूंटी प्रमुख छोटराय मुंडा, राजेश महतो,राजेन्द्र नायक लखिन्दर नायक, भीम साहू, प्रशांत कुमार, कार्यालय मंत्री राजेश महतो अरूण भगत,राजेन्द्र महतो, राजकुमार सिंह,छोटराय मुंडा (सालेहातु) सोहराय पहान, बिरसा पहान, कृष्णा गुप्ता,फिरन कांशी, गजाधर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *