16 को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे असम के सीएम

रांची: झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा 16जुलाई को 10बजे सेवा विमान द्वारा रांची पहुंचेंगे।
श्री विश्व शरमा रांची से सड़क मार्ग द्वारा तोरपा और फिर खूंटी जायेंगे। श्री शरमा ममरला में तोरपा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।अपराह्न में वे खूंटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
श्री विश्व शरमा 17 जुलाई को महानगर कार्यालय में आयोजित रांची विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा क्षेत्र स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *