गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में झांकी को प्रस्तुत कर रांची लौटे कलाकारों का हुआ स्वागत

रांची: गणतंत्र दिवस 2025 पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी को प्रस्तुत कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले झारखंड के कलाकारों का रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के निर्देशानुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता जितेन्द्र गुप्ता ने स्वागत किया। इस मौके पर अजीत नायक अकबर कुरैशी शशि सिंह नीरज सिंह मनोज कुमार सिंह सहित कई लोग शामिल थे। बता दे कि झांकी में राज्य की विरासत, विकास, और संस्कृति को दिखाया। इस झांकी में दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही, झारखंड की कला-संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को भी दिखाया गया। झारखंड की झांकी की खास बातेंः इस झांकी का थीम था- ‘स्वर्णिम झारखंड: विरासत और प्रगति की विरासत’.झांकी में रतन टाटा की जीवन यात्रा को दिखाया गया.
झांकी में जमशेदपुर के औद्योगिक इकाइयों का विहंगम प्रारूप दिखाया गया। झांकी में सोहराई और खोबर पेंटिंग को दिखाया गया.
झांकी में पारंपरिक नृत्य को दिखाया गया। झांकी में महिला सशक्तिकरण को दिखाया गया। झांकी में तसर रेशम की समृद्ध विरासत को दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *