15 मृत पेंशनरों की विधवाओं को 12 अगस्त तक फैमिली पेंशन लागू करें कुलपति, वरना राष्ट्रपति को भेजेंगे “त्राहिमाम संदेश”

भागलपुर। पेंशनर संघर्ष मंच और कुलपति के बीच 7 मई को पेंशनरों की सात सूत्री मांगों को लेकर समझौता हुआ था। इन मांगों में एक प्रमुख मांग 15 मृत पेंशनरों की विधवाओं को मार्च 2025 से फैमिली पेंशन लागू करने की थी। संबंधित मृत पेंशनर निम्नलिखित हैं:

टीएनबी कॉलेज: प्रो. गणेश मिश्र, रंजीत प्रसाद सिंह, गोपाल पांडेय

एसएसभी कॉलेज: भरतलाल सिंह, सुधीर झा, विशेश्वर सिंह

बीएन कॉलेज: प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह

एमएएम कॉलेज: प्रो. प्रवीण कुमार सिंह

केएसएस कॉलेज: प्रो. विजय प्रसाद सिंह, नरेश प्रसाद सिंह

सबौर कॉलेज: ब्रजकिशोर चौधरी, प्रवीण कुमार सिंह

आरडीएस कॉलेज: प्रो. नारायण प्रसाद सिंह

पीबीएस कॉलेज: प्रो. पन्ना सिंह

पीजी आईआरपीएम: प्रो. शुभदत्त झा

समझौते के बाद से इन मृत पेंशनरों की विधवाएं लगातार यूनिवर्सिटी के पेंशन सेक्शन और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा रही हैं, लेकिन उन्हें अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं मिला। कुलपति ने सभी फाइलों पर केवल “डिस्कस” लिखकर उन्हें रजिस्ट्रार को लौटा दिया है।

समझौते को हुए 90 दिन बीत चुके हैं, फिर भी ये 15 विधवाएं आज भी विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उल्लेखनीय है कि कुलपति प्रो. जवाहर लाल का कार्यकाल 22 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

पेंशनर संघर्ष मंच के सह-संयोजक अमरेन्द्र झा ने कुलपति की निष्क्रियता पर नाराज़गी जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि 12 अगस्त तक सभी 15 विधवाओं की फैमिली पेंशन लागू नहीं की गई, तो वे महामहिम राष्ट्रपति महोदया को “त्राहिमाम संदेश” भेजने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *