सांसद खेल महोत्सव में बार बाला के ठुमके से भाजपा का चाल और चरित्र उजागर होता है: आलोक दुबे

रांची:प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा प्रधानमंत्री के निर्देश पर सांसद खेल महोत्सव आयोजन के दौरान धनबाद में भाजपा सांसद के सौजन्य से उनकी उपस्थिति में जिस प्रकार बार बाला के ठुमके लगे, अश्लीलता परोसी गई,भव्य नाच गाने का आयोजन किया गया, भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हुआ है।
कांग्रेस नेता ने कहा भारत सरकार के संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे और सांसद खेल महोत्सव आयोजन के मुख्य अतिथि के रुप में शोभा बढ़ा रहे थे। लोगों का कहना है कि सांसद खेल महोत्सव के दौरान आम नागरिकों की उपस्थिति नगण्य रही, खिलाड़ियों ने भी इससे दूरियां बनाई रखी। भीड़ की स्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संध्या में नाच गाने का कार्यक्रम रखा, जिसमें बार बालाओं द्वारा अश्लीलता दिखाई गई,ठुमके लगे जिसमें भाजपा के स्थानीय सांसद समेत प्रदेश के बड़े नेता और कार्यकर्ता झूमते नजर आये। प्रदेश कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि भाजपा को देश की जनता ने अस्वीकार कर दिया है और इसलिए भाजपा को भीड़ इकट्ठा करने के लिए अब बार बालाओं का सहारा लेना पड़ रहा है।भाजपा ने खेल खिलाड़ियों के साथ साथ राज्य की जनता को भी शर्मशार होना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *