झारखंड के सभी स्कूल12 से 15जून तक बंद,राज्य सरकार ने लिया फैसला
रांची: भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार ने राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 12 जून से 15 तक बंद करने का आदेश दिया है।केजी से 12वीं तक की कक्षाएं बंद रहेगी।झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने यह आदेश जारी किया है। इससे पहले विभाग ने सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में केजी से कक्षा 12 की क्लास सुबह 7 से 11:30 बजे तक चलाने का आदेश जारी किया था।

