सभी पदाधिकारी प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता  उत्तरदायित्व का परिचय दें – अपर समाहर्ता

बोकारो –  उपायुक्त  अजय नाथ झा के निर्देश पर अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी द्वारा जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को सुना तथा त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।निबंधित जमीन को ऑन लाइन करने, भूमि विवाद से संबंधित, रोजगार से संबंधित आवेदन, प्रमाण पत्र जारी नहीं करने से सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी ने सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की सुसंगत जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण का महत्वपूर्ण माध्यम है।  सभी पदाधिकारी प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, तत्परता एवं उत्तरदायित्व का परिचय दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *