हम सभी महिलाएं कुड़मी को एस टी अधिकार दिलाने तक संघर्ष जारी रखेंगे:डॉ कुमुद कल मेहता
रांची: टोटेमिक कुड़मि/कुरमी विकास महिला मोर्चा का एक दिवसीय अधिवेशन शनिवार को धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा सभागार में हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता रांची जिला पूर्व जिप अध्यक्ष पार्वती महतो ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रो० कुमुद कला मेहता उपस्थित रहे। अधिवेशन में सर्व समिति से पुनः टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष सुषमा महतो को चुना गया। इस मौके पर शिक्षाविद रांची विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ० अमर कुमार चौधरी और कुड़मी समाज के अगुआ शीतल ओहदार मुख्य रूप से उपस्थित थे। अधिवेशन में कमेटी विस्तार किया गया जिसमें महिला मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष सुषमा महतो कार्यकारी अध्यक्ष सोमा महतो, रूदनी महतो, अनुचिता महतो, केंद्रीय महासचिव प्रतिमा महतो, अलका महतो, सरस्वती महतो, किरण महतो, रमिला महतो केंद्रीय प्रवक्ता प्रभा महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष ललिता महतो, सरिता महतो ,सावित्री महतो, यीशु महतो, नीतू महतो और अनीता महतो, मीडिया प्रभारी कंचन रानी महतो, यशोदा महतो और अमृता महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष फुल्को महतो और शारदा महतो को चुना गया। संरक्षक के रूप में फूल कुमारी महतो, जूना महतो ,बालिका महतो, अमृता महतो, बालको महतो, ललित महतो को रखा गया। प्रधान महासचिव का पद ग्रहण राजेंद्र महतो ने किया साथ ही 12 जिला की कमेटी का घोषणा किया गया। प्रो० कुमुद कला मेहता ने अधिवेशन में शामिल सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देकर संबोधित करते हुए महिला मोर्चा के पुनर्गठित सभी पदाधिकारीयों को समाज के हित में फैसला करने की नसीहत दी। पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती महतो ने समाज के सभी नवनिर्वाचित लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक अधिकार की लड़ाई महिलाओं की अगुवाई में ही लड़ी जा सकती है इसीलिए आप सभी पूरे तन मन के साथ लड़ाई को आगे लेकर जाएं, समाज को आप पर पूर्ण आशा और विश्वास है। सर्व समिति से पुनः केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्रीमती सुषमा महतो ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के संवैधानिक अधिकार की लड़ाई आगे नई ऊर्जा के साथ लड़ी जाएगी और कुड़मी/ कुरमी महतो जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में लाने तक यह अविरल जारी रहेगी। महिला मोर्चा का विस्तार जिला से लेकर के ग्राम स्तर तक किया जाएगा। समाज के बहुमुखी बहन बेटियों को उच्च शिक्षा, नौकरी और विभिन्न खेलों में आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अधिवेशन में मुख्य रूप से सखीचंद महतो, थानेश्वर महतो, कपिल देव महतो, संजय लाल महतो, शशि रंजन महतो,सोना लाल महतो,राजकुमार महतो, रघुनाथ महतो, ललित मोहन महतो, अघनू राम महतो, अनिल महतो ,संदीप महतो शाहिद सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।

