रूपी सोरेन से मिलकर भावुक हुए अखिलेश…

रांची: अलग राज्य झारखंड आंदोलन के महानायक पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे यूपी के पूर्व सीएम सह सांसद अखिलेश यादव जब नेमरा में रूपी सोरेन से मिले तो वे अत्यंत भावुक हो गए। एक पल में ऐसा लगा कि अखिलेश यादव रो पड़ेंगे। अखिलेश यादव दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन को गौर से देखने लगे। रूपी सोरेन के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी। अखिलेश यादव को वापस लखनऊ लौटना भी था,समय हो रहा था,उनके अंग रक्षक कलाई में बंधी घड़ी को देख रहे थे। लेकिन वहां का माहौल देख उनको अपने महोदय को बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। वहीं अखिलेश यादव भी उस कारुणिक दृश्य से काफी दुखी थे।
अखिलेश यादव ने रूपी सोरेन को हिम्मत दिया। साथ ही कहा कि गुरुजी एक महान आदिवासी नेता थे। उनके जैसा नेता न कभी था और न ही दूसरा होगा। वे पूरे देश में लोकप्रिय थे। उनके आदर्श और विचारधार को आगे बढ़ाने का काम सीएम हेमंत सोरेन करेंगे।
आदिवासियों के बीच गुरुजी ने जिस तरह अपनी पहचान और विश्वास को पैदा किया था,उसे बरकरार रखने की जरूरत है।
अखिलेश यादव ने कहा कि दिवंगत शिबू सोरेन के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *