एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आजसू ने पदयात्रा किया
रांची: रांची लोकसभा एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में शुक्रवार को आजसू पार्टी रांची महानगर की भव्य जनसंपर्क पदयात्रा आजसू पार्टी केन्द्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार से जयप्रकाश नगर, किशोरी यादव चौक होते हुए अपर बाजार, महावीर चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक होते हुए रांची यूनिवर्सिटी गेट के पास पदयात्रा समाप्त की गई। भारी संख्या में लोग शामिल हुए। हर चौक चौराहे एवं अपर बाजार, महावीर चौक में व्यवसायियों के द्वारा फूल माला पहनाकर जितेंद्र सिंह एवं महानगर कमिटी का भव्य स्वागत किया गया।
जितेंद्र सिंह ने कहा की आजसू पार्टी रांची महानगर के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डो में पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है उसी कड़ी में आज की पदयात्रा की गई है और आगे भी की जायेगी। जनता से NDA प्रत्याशी श्री संजय सेठ जी के पक्ष में मतदान की अपील की गई। साथ ही कहा की हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत का पुनः प्रतिनिधित्व करें यही हमारा प्रयास और कामना है। एक बार फिर मोदी सरकार।
जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश गुप्ता, बंटी यादव, सुनील यादव, सीमा सिंह, बिरेंद्र प्रसाद, टी के मुखर्जी, जय श्रीवास्तव, काशी चौधरी, सरोज गुप्ता, सुनील सिंह, आफताब, रंजीत सिंह, राहुल तिवारी, सत्येंद्र , संजय वर्मा, ध्रुव गुप्ता, गुड्डू सहाय, संतोष कुमार साहू, नमित हेंब्रम , मनोज कुमार, खुशबू कुमारी आदि शामिल हुए।

