अजय नाथ शाहदेव जेएससीए के नये अध्यक्ष चुने गए, समर्थकों में खुशियों का माहौल,बांटी गई मिठाईयां

रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। नए अध्यक्ष के रूप में अजय नाथ शहदेव निर्वाचित हुए। द टीम में अजय नाथ के साथ सचिव सौरभ तिवारी,उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय,संयुक्त सचिव : शहबाज़ नदीम कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष निर्वाचित हुए। वहीं दूसरी टीम में एसके बेहरा की थी जो इस चुनाव में पिछड़ गए।

दोनों ही टीम में 15-15 सदस्य शामिल थे। चुनाव के बाद रविवार को नया अध्यक्ष के रूप में अजय नाथ शाहदेव चुने गए।  चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है। अध्यक्ष नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बांटी गईं। स्टेडियम के बाहर घंटों आतिशबाजी होती रही। अजय नाथ शाहदेव ने चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एसके बेहरा को 160 मतों से हराया।

मौके पर जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव ने कहा कि मेनीफेस्टो में किए सारे वादे को पूरा किया जाएगा। पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ जेएससीए मे काम होगा।

झारखंड के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। जेएससीए कि जो ताकत है इसके माध्यम से यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाया जाएगा।

अजय नाथ शहदेव ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड क्रिकेट का हब बनेगा।    

इस चुनाव में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और अनुभवी स्पिनर शहबाज़ नदीम जैसे खिलाड़ियों का संघ में शामिल होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। इससे प्रशासनिक स्तर पर खेल भावना और खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से समझने की संभावना बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *