आदित्य साहू होंगे भाजपा से राज्यसभा के प्रत्याशी,भाजपा ने जारी की सूची
रांची : तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने आदित्य साहू को झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। रविवार देर शाम भाजपा ने महाराष्ट्र और झारखंड से राज्यसभा प्रत्याशी की सूची जारी की है। महाराष्ट्र से धनंजय महादिक को प्रत्याशी बनाया है।राज्यसभा का चुनाव दस जून को होना है।

