पिठोरिया में फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

पिठोरिया (रांची)। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन को लेकर पिठोरिया थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंप्लेंट केस नंबर 9076/22 में लंबे समय से वांछित वारंटी जफर इमाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान जफर इमाम, पिता गफ्फार अंसारी, निवासी ओयना, थाना पिठोरिया, जिला रांची के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। इसी क्रम में पुलिस को उसके ओयना स्थित घर पर मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घर पर छापेमारी की। पुलिस ने देखते ही वारंटी को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने संबंधित मामले में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की और जफर इमाम को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन के लिए पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *