भोजपुर के लाल कुंदन ने किया कमाल, आयुर्वेदिक महाविद्यालय सायन मुंबई बीएएमएस फाइनल परीक्षा में सातवें स्थान लाकर पूरे बिहार का नाम किया रोशन
आरा(भोजपुर)बिहार के भोजपुर के लाल कुंदन कुमार ने महाराष्ट्र आयुर्वेदिक महाविद्यालय नासिक(सायन) मुंबई में बीएएमएस फाइनल परीक्षा में सातवें स्थान लाकर पूरे बिहार का नाम रोशन किया है।जी हां!भोजपुर जिले अंतर्गत सन्देश प्रखंड के अहपुरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार अनूप कुमार सिंह के पुत्र कुंदन कुमार ने भोजपुर समेत पूरे बिहार का नाम रोशन किया है।गौरतलब हो कि पत्रकार अनूप कुमार सिंह के पुत्र कुंदन कुमार ने महाराष्ट्र आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय नासिक के अंतर्गत आयुर्वेदिक महाविद्यालय सायन मुंबई बीएएमएस फाइनल परीक्षा में सातवें स्थान लाया है।भोजपुर के लाल कुंदन कुमार ने बताया कि उसके बाबा राम पुकार सिंह का सपना था कि उनका पुत्र डॉक्टर बनें!लेकिन कुंदन के पिता पत्रकार अनूप कुमार सिंह ने अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए अपने पुत्र कुंदन को प्रेरित किया।जिसके उपरांत कुंदन ने अपने बाबा के बेहतरीन सपनों को पूरा करने हेतु समाज के कल्याण की भावना लेकर डॉक्टर बनकर भोजपुर का नाम रोशन किया है।



